आज भारत में व्हाट्सएप की खूबियों के बारे में कौन नहीं जनता, व्हाट्सएप अपनी संवाद, इमेज, वीडियो, वीडियो कॉलिंग और टेक्स्ट मैसेज को सहज तरीके से एक-दूसरे को साझा करने जैसे सेवा देने वाला सबसे लोकप्रिय ऍप्सो में से एक है।
![]() |
| भारत में व्हाट्सएप UPI भुगतान सेवा शुरू |
एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में व्हाट्सएप के 40 करोड़ से अधिक यूजर मौजूद हैं, व्हाट्सएप ने बीते शुक्रवार ( 6 नवम्बर 2020 ) को एक और महत्वपूर्ण सेवा को शुरू करने की है हिंदुस्तान प्रिंट मीडिया के अनुसार भारत में व्हाट्सएप ने यूपीआई भुगतान सेवा शुरू की है और उसने नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया ( एनपीसीआई ) से अनुमति पाने के बाद भारत में अपनी भुगतान सेवाओं की शुरुआत की है।
फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी ने 2018 में भारत में अपनी यूपीआई आधारित भुगतान सेवा का परीक्षण शुरू किया था। यह यूजर को धनराशि भेजने और पाने के लिए मैसेजिंग प्लेटफार्म का उपयोग करने की अनुमति देती है। यह परीक्षण करीब 10 लाख यूजर के बीच किया गया, क्योंकि इसके लिए नियामक मंजूरियों का इंतजार था।
व्हाट्सएप ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, आज से पुरे भारत में लोग व्हाट्सएप के जरिए धन भेज पाएंगे। लोग नकद लेनदेन या बैंक जाए बिना सुरक्षित रूप से परिवार के किसी सदस्य को धन भेज सकते हैं। भारत में व्हाट्सएप के 40 करोड़ यूजर हैं और भारत उसका सबसे बड़ा बाजार है।
वर्तमान समय में भारत में लगभग व्हाट्सएप के 40 करोड़ से अधिक यूजर मौजूद हैं, व्हाट्सएप फेसबुक के स्वामित्व वाली इस कंपनी का भारत बहुत बड़ा बाजार है।
इसे भी पढ़े….
लक्ष्य जितना बड़ा होगा सफलता भी उतनी ही बड़ी होगी
आज कल जहॉ देखो लड़के-लड़कियां भाग कर शादी कर रहे हैं
धन्यवाद्
नवित न्यूज़ – सच के साथ


